Bigg Boss-19 के फैमिली वीक में पहुंचे अरमान मलिक, भाई को देखते ही अमाल हुए भावुक; प्रोमो वायरल, फैन्स भी हुए इमोशनल।
19 नवंबर 2025, नई दिल्ली
Bigg Boss-19 अपने अंतिम चरण में है और घर के माहौल में चल रही तीखी नोकझोंक पर इस समय भावनाओं का रंग हावी हो गया है। शो में फैमिली वीक शुरू हो चुका है, जिसके चलते कंटेस्टेंट्स के घरवाले उन्हें सरप्राइज देने घर के अंदर आ रहे हैं। इसी कड़ी में प्रसिद्ध सिंगर अरमान मलिक अपने भाई अमाल मलिक से मिलने बिग बॉस के घर पहुंचे।
जैसे ही अरमान घर में दाखिल हुए, अमाल अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और फूट-फूटकर रो पड़े। बिग बॉस ने ‘फ्रीज’ कमांड देकर अमाल को स्थिर रहने को कहा, उसी दौरान अरमान उनके करीब आए और उन्हें गले से लगा लिया। इस इमोशनल री-यूनियन की झलक प्रोमो में दिखाई गई है, जो आज प्रसारित होने वाले एपिसोड का हिस्सा होगा। वीडियो देखने के बाद फैन्स भी काफी भावुक हो गए हैं।
अमाल मलिक बने मजबूत दावेदार
अमाल मलिक इस सीजन के मजबूत फाइनलिस्ट्स में गिने जा रहे हैं। वीकेंड के वॉर में अपने पिता डब्बू मलिक की फटकार के बाद वे पहले भी टूटकर रो चुके हैं, हालांकि उन्होंने बाद में अपने गेम में काफी सुधार किया। भाई अरमान की एंट्री ने उनके हौसले और अधिक बढ़ा दिए हैं।
यह भी पढ़े: दिल्ली विस्फोट के मद्देनज़र पीपल फोरम ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय सेवा पुरस्कार समारोह स्थगित किया
शहबाज ने मांगी माफी, घर में हल्के-फुल्के पल
फैमिली वीक में जहां एक तरफ इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं, वहीं हल्की-फुल्की घटनाओं ने माहौल को मजेदार बना दिया है। हाल ही में अशनूर के पिता घर में आए, जिन्हें देखते ही शहबाज ने अपने किए गलत कमेंट्स के लिए कान पकड़कर उठक-बैठक लगानी शुरू कर दी। इस दृश्य पर घरवालों की हंसी नहीं रुकी। अशनूर के पिता ने उन्हें माफ कर गले लगाया।
इसके अलावा फरहाना भट्ट की मां भी घर में दाखिल हुईं, और साथ ही गौरव खन्ना की पत्नी ने भी शो में कदम रखा। गौरव और उनकी पत्नी के रोमांटिक मोमेंट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़े: ‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके…
