नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से तैयार की गई यह घरेलू पिंक लिपस्टिक आपके होंठों को बिना किसी केमिकल के गुलाबी, नरम और हेल्दी लुक दे सकती है।
24 नवंबर 2025, नई दिल्ली
अगर आप चाहें तो घर पर ही बिल्कुल आसान तरीके से ऐसी लिपस्टिक तैयार कर सकते हैं, जो न सिर्फ आपके होंठों को पिंक टिंट देगी, बल्कि उन्हें सॉफ्ट और हेल्दी रखने में भी मदद करेगी। जिन लोगों के होंठ काले पड़ने लगे हैं या बहुत ज्यादा रूखे रहते हैं, उनके लिए यह घरेलू लिपस्टिक किसी नेचुरल ट्रीटमेंट से कम नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ कुछ ही चीजें लगती हैं — चुकंदर, नारियल तेल और शिया बटर।
कैसे तैयार करें घरेलू पिंक लिपस्टिक
लिपस्टिक बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का तेल और शिया बटर लेकर उन्हें डबल बॉइलर की मदद से हल्का-सा गर्म कर लें, ताकि दोनों अच्छी तरह मिक्स हो जाएं। अगर शिया बटर उपलब्ध न हो तो उसकी जगह वैसलीन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
अब चुकंदर को पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को धीरे-धीरे तैयार किए गए बेस में मिलाते जाएं। चुकंदर का पेस्ट जितना कम होगा, लिपस्टिक का रंग उतना हल्का पिंक बनेगा, और मात्रा बढ़ाने से रंग रेड शेड में बदल जाएगा। चाहें तो खुशबू के लिए इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल भी मिला सकते हैं।
यह भी पढ़े: ठंड में तुलसी का पौधा कैसे बचाएं? मिट्टी में एक चीज मिलाते ही सर्दियों में भी तेजी से बढ़ेगा पौधा
लिपस्टिक सेट करने का तरीका
तैयार मिश्रण को एक छोटे कंटेनर में डालकर फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रख दें। कुछ ही समय में यह लिपस्टिक पूरी तरह सेट होकर इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगी।
क्या हैं इसके फायदे
चुकंदर में मौजूद प्राकृतिक रंगत होंठों को नेचुरली पिंक ग्लो देने में मदद करती है। वहीं, नारियल तेल और शिया बटर होंठों को नमी प्रदान कर उन्हें मुलायम बनाते हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर यह लिपस्टिक काले और रूखे होंठों को भी काफी हद तक सुधार सकती है।
पूरी तरह नेचुरल और बिना किसी केमिकल के बनी यह DIY लिपस्टिक आपके स्किनकेयर रूटीन में एक बेहतरीन एडिशन साबित हो सकती है।
यह भी पढ़े: Sonam Kapoor का सरप्राइज़ अनाउंसमेंट—स्टाइलिश अंदाज़ में शेयर किया मदरहुड का नया चैप्टर
