ICSI CSEET June 2026 Admit Card जारी, जानें Exam Date, Pattern और Important Guidelines
नई दिल्ली: The Institude of Company Secretaries of India ने CSEET June 2026 परीक्षा के लिए Admit Card जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस सेशन के लिए आवेदन किया था, वे अब आधारिक वेबसाट ICSI पर जाकर अपना Hall Ticket डाउनलोड कर सकते है।
Company Secretary बनने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह परीक्षा काफी खास मानी जाती है। June 2026 सेशन की परीक्षा 1 जून से 4 जून 2026 के बीच आयेजित की जाएगी। Admit Card जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की तौयारी अंतिम चरण पर पहुंच चूकी है।
ऐसे डाउनलोड करें Admit Card
- ICSI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.icsi.edu/ पर जाएं।
- होमपेज पर “Student” या “CSEET Admit Card June 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना 17 अंकों वाला Registration Number और Date of Birth डालें।
- Captcha भरकर Submit करें।
- Admit Card स्क्रीन पर आएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
Direct Link: उम्मीदवार icsi.edu पर जाकर Latest Announcement सेक्शन चेक करें।
नोट: Admit Card के बिना परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि Admit Card डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स अच्छे से चेक कर लें। कोई गलती हो तो तुरंत ICSI हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
परीक्षा पैटर्न और जरूरी जानकारी
इस बार CSEET परीक्षा नए अपडेटेड पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षा में Business Communication, Legal & Business Environment, Economic & Business Environment और Current Affairs जैसे विषय शामिल होंगे।
एग्जाम कुल 200 अंकों का होगा और उम्मीदवारों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक तथा कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान
- Admit Card के साथ Original Photo ID Proof (Aadhaar, PAN, Passport आदि) लेकर जाएं।
- परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचें।
- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (मोबाइल, स्मार्टवॉच) ले जाना मना है।
- पिछले साल के पेपर और ICSI के ऑफिशियल स्टडी मटेरियल से तैयारी करें।
ICSI ने स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल स्टडी मटेरियल भी जारी किया है, जो June 2026 परीक्षा के लिए लागू है।
क्यों जरूरी है CSEET?
CSEET परीक्षा Company Secretary कोर्स में प्रवेश का पहला चरण है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है जो कॉरपोरेट लॉ, फाइनेंस और मैनेजमेंट सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- तेलंगाना के तुलसी रेड्डी पालपुनूरी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट जीती
पिछले कुछ वर्षों में कंपनी सेक्रेटरी (CS) प्रोफेशन की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, और बड़ी कंपनियों में Compliance तथा Corporate Governance से संबंधित पदों पर उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से जुड़े हर नए अपडेट के लिए नियमित रूप से ICSI की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
