ठंड के मौसम में रूखेपन, डैंड्रफ और हेयर फॉल से बचने के लिए सही रूटीन अपनाना ज़रूरी है। जानें सर्दियों में बालों की पूरी देखभाल का आसान तरीका।
05 दिसंबर 2025, नई दिल्ली
सर्दियों की ठंडी, शुष्क हवा अक्सर बालों की नमी चुरा लेती है, जिससे हेयर ड्राई, बेजान और कमजोर होने लगते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में टूटे बाल, दोमुंहे सिरे और डैंड्रफ जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ जाती हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि विंटर में हेयर को कैसे हेल्दी रखा जाए, तो यहां है एक आसान और असरदार हेयर केयर रूटीन।
1. गुनगुने पानी से धोएं बाल
बहुत गर्म पानी बालों की नेचुरल ऑयल लेयर को नुकसान पहुंचाता है। इसी कारण हमेशा हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। यह स्कैल्प को साफ तो करता है, लेकिन उसे ड्राई नहीं होने देता। बहुत गर्म पानी से बचना बालों को मजबूत और हेल्दी रखने के लिए ज़रूरी है।
2. स्कैल्प मसाज से बढ़ाएँ ब्लड सर्कुलेशन
ऑयलिंग सर्दियों में एक जादुई ट्रिक की तरह काम करती है। उंगलियों के पोरों से हल्के हाथों से स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। रातभर तेल लगा रहने दें और अगले दिन धो लें।
बाल धोने के बाद तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने से बचें। सिर्फ हल्के से लपेटें ताकि पानी खुद सोख जाए।
यह भी पढ़े: Bigg Boss 19: भाई अरमान को देखते ही भावुक होकर रो पड़े अमाल मलिक, फैमिली वीक में दिखे इमोशनल पल
3. डैंड्रफ हटाने के लिए हॉट ऑयल थेरेपी
ठंड में डैंड्रफ सबसे आम समस्या है। नारियल तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प में लगाएं और सिरों तक लगाएं। अब गर्म पानी में डुबोया हुआ तौलिया निचोड़कर सिर पर पगड़ी की तरह लपेटें। इसे 4–5 बार दोहराएं। यह स्कैल्प को मॉइस्चर देता है और डैंड्रफ को तेजी से कम करता है। तेल रातभर रहने दें तो और भी बेहतर रिज़ल्ट मिलता है।
4. रेगुलर कंडीशनिंग है ज़रूरी
सर्दियों में कंडीशनर और हेयर सीरम आपके बालों को मुलायम और चमकदार बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। शैम्पू के बाद क्रीमी कंडीशनर लगाएं और दो मिनट छोड़ दें। इससे बाल स्मूद होते हैं और टूटने से बचते हैं।
5. अपनाएँ आसान घरेलू नुस्खे
डैमेज्ड और ड्राई हेयर के लिए घर की रसोई में मौजूद चीज़ें भी बहुत कारगर हैं। बहुत रूखे बालों के लिए यह हेयर मास्क ट्राई करें:
1 अंडा
2 बड़े चम्मच कैस्टर ऑयल
1 नींबू का रस
1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
इन सबको मिलाकर बालों में लगाएं और एक घंटे बाद धो लें। इससे बालों में नेचुरल चमक और मजबूती आती है।
यह भी पढ़े: ‘Bigg Boss 19’ फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट: टॉप 5 कंटेस्टेंट्स फाइनल,…
