ठंड में केवल सीरम काफी नहीं होता। जानें सीरम लगाने के बाद कौन से स्किनकेयर प्रोडक्ट जरूर लगाएं ताकि त्वचा रहे नर्म, पोषित और फ्लॉलेस।
20 नवंबर 2025, नई दिल्ली
ठंड का मौसम आते ही चेहरे की नमी जल्दी खत्म होने लगती है, ऐसे में सिर्फ सीरम लगाना पूरी तरह फायदेमंद नहीं होता। सीरम त्वचा को अंदर से पोषण देता है, लेकिन उसे लॉक करने के लिए सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल जरूरी है। स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो सीरम के बाद क्या लगाना चाहिए, यह जानना आपके स्किनकेयर रूटीन को और ज्यादा असरदार बना सकता है।
सीरम लगाने का सही तरीका
चेहरे पर सीरम लगाने से पहले फेस को एक हल्के क्लींजर से साफ कर लें। उसके बाद तौलिए से हल्का-सा पोंछें और तुरंत 2–3 बूंद सीरम चेहरे पर लगा लें। उंगलियों की मदद से इसे पूरे फेस पर धीरे-धीरे फैलाएं। ध्यान रखें—सीरम लगाने के कम से कम 5 मिनट बाद ही कोई दूसरा प्रोडक्ट लगाएं ताकि त्वचा इसे अच्छे से सोख सके।
यह भी पढ़े: दिल्ली विस्फोट के मद्देनज़र पीपल फोरम ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय सेवा पुरस्कार समारोह स्थगित किया
सर्दियों में सीरम के बाद क्या लगाएं?
- सुबह की स्किनकेयर रूटीन
- फेस वॉश और सीरम के बाद सबसे पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- इसके बाद चाहें तो हल्का मेकअप कर सकती हैं, जिससे सीरम व सनस्क्रीन त्वचा में बेहतर तरीके से सेट हो जाते हैं।
- रात की स्किनकेयर रूटीन
- मेकअप हटाने के बाद चेहरे को अच्छे से क्लींजर से धो लें।
- सीरम लगाकर हल्की मसाज करें।
अगर त्वचा ड्राई है तो तुरंत मॉइश्चराइज़र क्रीम लगाएं।
यह त्वचा की सूखापन कम करता है और रातभर स्किन को पोषण देता है।
क्या सीरम के बाद मॉइश्चराइज़र जरूरी है?
हाँ, बिल्कुल जरूरी है।
सीरम त्वचा की गहराई तक पहुंचकर उसे रिपेयर करता है, जबकि मॉइश्चराइज़र त्वचा की ऊपरी परत पर एक परत बनाकर नमी को लॉक करता है। दोनों की भूमिका अलग है, इसलिए एक-दूसरे का विकल्प नहीं बन सकते।
यह भी पढ़े: ‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके…
