काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के नए एपिसोड में Kriti Sanon और विक्की कौशल ने अपने क्रश, फेवरेट एक्टर्स और मजेदार किस्सों का खुलासा किया।
13 नवंबर 2025, नई दिल्ली
इस हफ्ते का एपिसोड ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ बॉलीवुड के तड़के और ठहाकों से भरा रहा। शो में इस बार गेस्ट बनकर पहुंचे Kriti Sanon और विक्की कौशल, जिन्होंने अपने जीवन के कई दिलचस्प और फनी किस्से साझा किए। एपिसोड में भूतिया होटल्स से लेकर “कृति हील्स” तक और ऋतिक रोशन के कॉल से लेकर कॉमन एक्स तक, हर बात में मसाला और मस्ती देखने को मिली।
काजोल और Kriti Sanon की पहली मुलाकात का किस्सा
काजोल ने Kriti Sanon के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि वो ‘दिलवाले’ के सेट पर हुई थी। काजोल ने हंसते हुए कहा, “हैदराबाद की गर्मी में मैं बिना चश्मे के खड़ी थी और मैंने सोचा – ये लंबा-चौड़ा कौन जा रहा है?”
Kriti Sanon ने बताया कि उस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे जिस होटल में रुके थे, वहां कुछ डरावनी घटनाएं हुईं — “मेरी मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि नल अपने आप खुल गया और सारे मेकअप प्रोडक्ट्स नीचे गिर गए। अगले दिन रोहित सर और टीम ने पायल पहनकर सबको डराना शुरू कर दिया!”
‘कृति हील्स’ और काजोल की मजेदार बात
काजोल ने खुलासा किया कि कृति की हाइट देखकर उन्हें काफी हैरानी हुई। उन्होंने कहा, “जब भी हमारे साथ सीन होते थे, मुझे ‘कृति हील्स’ पहननी पड़ती थीं — जो करीब 5.5 इंच की थीं, ताकि फ्रेम बैलेंस हो सके।”
Kriti Sanon ने हंसते हुए कहा, “पहली फिल्म में तो हमारी ज्यादा बातचीत नहीं हुई थी, लेकिन दो फिल्मों के बाद जब दोस्ती हुई तो खूब मस्ती हुई।”
विक्की कौशल और ऋतिक रोशन की मुलाकात
विक्की कौशल ने बताया कि वे बचपन से ही ऋतिक रोशन के फैन हैं। उन्होंने कहा, “कहो ना… प्यार है के बाद पूरा देश उनका दीवाना था। जब पता चला कि पापा उनके साथ काम कर रहे हैं, तो मैंने तीन दिन तक उनका डांस स्टेप सीखा ताकि मिलते ही इंप्रेस कर सकूं। जब आखिर में उनसे मिला, तो वो बहुत ही प्यारे निकले और हमने एक फोटो भी ली।”
यह भी पढ़े: दिल्ली विस्फोट के मद्देनज़र पीपल फोरम ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय सेवा पुरस्कार समारोह स्थगित किया
Kriti Sanon का क्रश और ऋतिक से कॉल
Kriti Sanon ने बताया कि उनके कमरे में सिर्फ एक ही एक्टर का पोस्टर लगा था — ऋतिक रोशन का। उन्होंने कहा, “जब मेरी फिल्म हीरोपंती रिलीज हुई थी, तो टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। रात दो बजे मुझे एक अनजान नंबर से कॉल आया — ट्रूकॉलर पर लिखा था ‘ऋतिक रोशन’। मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि वो सच में कॉल कर रहे हैं!”
Kriti Sanon का करेंट क्रश और ट्विंकल-काजोल का खुलासा
Kriti Sanon ने हंसते हुए बताया कि उनका करेंट क्रश फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है। “मैं बहुत ही होपलेस रोमांटिक हूं। मुझे प्यार में रहना और लव स्टोरीज़ बहुत पसंद हैं, जो अब कम बन रही हैं।”
वहीं, शो के “This or That” गेम के दौरान ट्विंकल खन्ना ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, “मेरे लिए मेरी फ्रेंड्स किसी भी मर्द से ज्यादा मायने रखती हैं। वैसे हमारा एक एक्स कॉमन है।”
काजोल हंसते हुए बोलीं, “शट अप, आई बेग यू!” — और यहीं शो में सबकी हंसी नहीं रुकी।
‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ का ये एपिसोड मनोरंजन, हंसी और खुलासों का ऐसा संगम था जिसमें Kriti Sanon और विक्की कौशल ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई राज़ दिल खोलकर बताए।
यह भी पढ़े: ‘DhuranDhar’ ट्रेलर और ‘तेरे इश्क में’ समेत कई इवेंट रद्द, दिल्ली धमाके…
