बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में काश्वी सिंह का 13वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
अनुपम खेर और बोमन ईरानी ने दी शुभकामनाएं, परिवार और नामचीन हस्तियों ने रचाई यादगार शाम
दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल ली मेरिडियन में शनिवार को एक भव्य आयोजन के साथ दिल्ली पैरा ओलंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह और वरिष्ठ पत्रकार व कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह की सुपुत्री काश्वी सिंह का 13वां जन्मदिन उल्लासपूर्वक मनाया गया।
इस खास अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खेर और बोमन ईरानी ने विशेष रूप से शिरकत की। दोनों कलाकारों ने काश्वी को आशीर्वाद देते हुए परिवार के साथ समय बिताया और समारोह को और भी यादगार बना दिया।
खुफिया एजेंसी और सामाजिक सेवा पृष्ठभूमि से जुड़ा परिवार
काश्वी सिंह के दादा श्री जे.बी. सिंह, खुफिया ब्यूरो के पूर्व संयुक्त निदेशक रहे हैं, जबकि उनकी दादी श्रीमती चम्पा सिंह शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दशकों से सक्रिय एक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह भारत के प्रथम संसदीय कार्य और सूचना एवं प्रसारण मंत्री सत्य नारायण सिन्हा की भतीजी भी हैं।
घरेलू माहौल में आत्मीयता और खुशियों की भरमार
समारोह में परिवार, मित्रों और समाज तथा मीडिया-जगत की जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। माहौल पूरी तरह से निजी, आत्मीय और उल्लासपूर्ण रहा, जहां सभी मेहमानों ने काश्वी को शुभकामनाएं दीं और एक पारिवारिक रात्रिभोज का आनंद लिया।
इस अवसर पर पारुल सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा,
“यह दिन काश्वी के जीवन का एक नया अध्याय है। सभी का स्नेह और आशीर्वाद हमारे लिए अमूल्य है।”
वहीं राकेश कुमार सिंह ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा,
“काश्वी आज जिस आत्मविश्वासी और संवेदनशील दिशा में आगे बढ़ रही है, वह हमारे लिए गर्व की बात है। परिवार और शुभचिंतकों का साथ ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।”
