2026 में सुपरहीरो की एंट्री! Supergirl से Avengers तक, सालभर छाएंगे बड़े हीरोज
नई दिल्ली: सुपरहीरो फिल्मों के दीवानों के लिए यह साल किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है। Marvel Studios और DC Studios दोनों ही 2026 में अपने बड़े-बड़े प्रोजेक्ट के साथ दर्शकों को जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने की तैयारी में हैं। जून से दिसंबर तक रिलीज होने वाली चार बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
इस साल की खास बात यह है कि जहां एक तरफ DC अपने नए यूनिवर्स को मजबूत करने में जुटा है, वहीं Marvel अपने अगले फेज को और भी बड़ा बनाने की कोशिश कर रहा है।
जून में शुरुआत: Supergirl का नया अवतार
सबसे पहले 26 जून 2026 को Supergirl: Woman of Tomorrow रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म DC के नए यूनिवर्स का अहम हिस्सा मानी जा रही है। इसमें Milly Alcock सुपरगर्ल के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का फोकस एक कॉस्मिक एडवेंचर पर होगा, जो दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाने का वादा करता है।

जुलाई में Spider-Man की वापसी
31 जुलाई 2026 को Spider-Man: Brand New Day रिलीज होगी। Tom Holland एक बार फिर पीटर पार्कर के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में उनके किरदार के नए सफर और नई चुनौतियों को दिखाया जाएगा। यह MCU के अगले चरण की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

अक्टूबर में डार्क ट्विस्ट: Clayface
23 अक्टूबर 2026 को Clayface रिलीज की जाएगी, जो इस साल की सबसे अलग और एक्सपेरिमेंटल फिल्मों में से एक है। यह एक हॉरर-थ्रिलर स्टाइल सुपरहीरो फिल्म होगी, जिसमें विलेन की कहानी को गहराई से दिखाया जाएगा और इसे DC की पहली R-rated फिल्मों में गिना जा रहा है।

दिसंबर में बड़ा धमाका: Avengers की वापसी
साल का सबसे बड़ा आकर्षण 18 दिसंबर 2026 को आने वाली Avengers: Doomsday है। यह फिल्म MCU के भविष्य को तय करने वाली मानी जा रही है। खास बात यह है कि Robert Downey Jr. इस बार एक नए अवतार में दिखाई देंगे, जिससे फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

फैंस में जबरदस्त उत्साह
इन सभी फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही चर्चा तेज है। खासकर Avengers और Spider-Man की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। हर फिल्म अपने आप में यूनिक मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- OTT पर हर साल कितना खर्च करता है आम व्याक्ति, बढ़ते सब्सक्रिप्शन ने बढ़ाई जेब की चिंता
2026 सुपरहीरो फिल्म के दीवानों के लिए काफी खास माना जा रहा है। जहा DC अपने यूनिवर्स को और बड़ा बनाने की तैयारी में है। जून से शुरू होकर दिसंबर तक चलने वाला यह सफर दर्शकों के लिए रोमांच, एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है।
