OTT पर हर साल कितना खर्च करता है आम व्याक्ति, बढ़ते सब्सक्रिप्शन ने बढ़ाई जेब की चिंता
नई दिल्ली: भारत में डिजिटल एंटरटेनमेंट का दौर तेजी से बदल रहा है। जहां कभी टीवी और केबल कनेक्शन मनोरंजन का मुख्य साधन हुआ करता था,
वहीं अब Netflix, Amazon Prime Video, JioHotstar और YouTube जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स ने लोगों के लिए अहम बन गया है
लेकिन इस सुविधा की एक कीमत भी है, जो अक्सर बिना हिसाब के हर साल जेब से निकल जाती है।
हाल ही में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनका सालाना OTT खर्च करीब ₹13,000 तक पहुंच गया है।
यह आंकड़ा अकेले उनका नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का बनता जा रहा है।
तेजी से बढ़ता OTT बाजार
2025-26 के अकड़ो के अनुसार, भारत मे ott उपभोक्ता की संख्या 60 करोड़ पहुंच चुकी है।
इनमे से 12 से 15 करोड़ लोग पेड़ सब्सक्रिप्शन लेते है। इंडस्ट्री का कुल बाजार ₹37,000 से ₹42,000 करोड़ रुपए के बीच का जा रहा है।
हालांकि प्रति यूजर औसत खर्च (ARPU) अभी भी काम है, लेकिन यूजर्स कर बड़ी संख्या इस सेक्टर को तेजी से आगे बढ़ा रही है।
आम यूजर कितना खर्च करता है?
- सिंगल प्लेटफॉर्म-
Netflix (मोबाइल)- ₹149/माह, ₹1,788/सालाना
JioHotstar / Prime Video- ₹299/माह, ₹3,588/सालाना (एनुअल प्लान में सस्ता)
YouTube Premium- ₹129/माह, ₹1,548/सालाना
- औसत खर्च-
ज्यादातर लोग 1-2 प्लेटफॉर्म्स यूज करते हैं → ₹2,000 से ₹5,000 प्रति साल।
मल्टीपल सब्सक्रिप्शन (Netflix + Hotstar + Prime + YouTube) → ₹8,000 से ₹15,000+ प्रति साल।
बंडल प्लान्स बने सस्ता विकल्प
टेलीकॉम कंपनियों द्वारा दिए जा रहे OTT बंडल प्लान्स अब काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio जैसे ऑपरेटर्स ₹250-300 महीने में कई OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दे रहे हैं, जिससे यूजर्स का खर्च काफी कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें- RRR के बाद Jr NTR का सबसे बड़ा धमाका! क्या 7 दिन बाद आएगी ‘NTRNeel’ की पहली झलक?
OTT पर पैसे बचाने के आसान तरीके
- एनुअल प्लान चुनें।
- फैमिली या दोस्तों के साथ अकाउंट शेयर करें (नियमों के तहत)।
- फ्री ट्रायल्स और ऑफर्स का इंतजार करें।
- YouTube + फ्री टीवी ऐप्स (Tubi, Pluto TV जैसे) को बढ़ावा दें।
OTT प्लेटफॉर्म ने मनोरंजन को आसान बना दिया है, लेकिन इसी के साथ खर्च भी बढ़ा है।
एक आम भारतीय यूजर सालाना ₹3,000 से ₹6,000 तक आसानी से खर्च कर देता है, जो बिना प्लानिंग के दोगुना भी हो सकता है।
ऐसे में स्मार्ट तरीके से सब्सक्रिप्शन मैनेज करना जरूरी है, ताकि मनोरंजन भी बना रहे और बजट भी संतुलित रहे।
