मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जया प्रदा ने किया प्रतिभाशाली उद्यमियों को सम्मानित
नई दिल्ली, भारत मंडपम, नई दिल्ली में देश के अग्रणी और उभरते उद्यमियों का भव्य सम्मान समारोह नेशनल बिज़नेस अचीवर समिट एंड अवार्ड्स 2025 का आयोजन हुआ। इस मंच पर देश के कोने-कोने से आए नवाचारशील और प्रेरक बिज़नेस लीडर्स को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों की भावना को उद्योग क्षेत्र में मूर्त रूप देने वाले उद्यमियों के सम्मान में किया गया।
सरल नीतियां, सफल व्यवसाय: चिराग पासवान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा,
“हमारा उद्देश्य नीति निर्माण को सरल बनाकर कारोबारियों को सहयोग देना है, न कि उन्हें जटिलताओं में उलझाना। चाहे टेक्नोलॉजी हो या खाद्य क्षेत्र, सरकार उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने आगे कहा,
“मैं खुद को सरकार और उद्योग जगत के बीच एक सेतु मानता हूं। आप जो भी सकारात्मक पहल करें, हम आपके साथ खड़े हैं।”
“यही हैं भारत के असली नायक” – जया प्रदा
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि, अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने कहा,
“आज जिन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, वे ही असली भारत निर्माता हैं। इनका सम्मान करना, देश के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान करना है।”
सम्मान से अधिक, पहचान का मंच: आयोजकों की भावना
कार्यक्रम के आयोजक कनेक्टिंग बिज़नेस अचीवर्स के चेयरमैन धीरेंद्र राघव ने कहा,
“यह मंच सिर्फ ट्रॉफी देने का नहीं, बल्कि उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की पहचान दिलाने का प्रयास है, जो ‘लोकल टू ग्लोबल’ सोच के साथ देश में बदलाव ला रहे हैं।”
समारोह के प्रधान संपादक मुस्तुफा ए. खान ने कहा,
“यह सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि उद्यमशीलता, नवाचार और नेतृत्व के आदर्श बन रहे लोगों को जनसामान्य तक लाने का प्रयास है।”
सम्मानित हुए विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदानकर्ता
इस वर्ष अवॉर्ड्स में एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, रियल एस्टेट, शिक्षा और कृषि जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केवल लाभ आधारित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी, नवाचार, और नेतृत्व कौशल जैसे पहलुओं पर आधारित थे।
2047 तक विकसित भारत की दिशा में उद्योग जगत और सरकार की साझेदारी
यह आयोजन दिखाता है कि कैसे सरकार और निजी क्षेत्र मिलकर भारत को एक समावेशी, नवाचार आधारित और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सक्षम राष्ट्र बनाने की दिशा में साथ काम कर रहे हैं।
2025 के प्रमुख पुरस्कार विजेता:
- डॉ. वरुण चौधरी, ग्लोबल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर – CG हॉस्पिटैलिटी होल्डिंग्स
- श्रीमती रेनू अग्रवाल, वूमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर – AGGCON
- ठाकुर अनुप सिंह, संस्थापक एवं सीएमडी – Marg ERP Ltd
- श्री ज्योति प्रकाश गाडिया, मैनेजिंग डायरेक्टर – Resurgent India Ltd
- श्री संदीप यादव, यंग एंटरप्रेन्योर (रियल एस्टेट) – Defined Group
- सुश्री सलमा सैयद, ब्रांड ऑफ द ईयर – Soulmani Gem
- श्री जेपी कौशिक, मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ऑफ द ईयर – Ashirwad Carbonics Pvt Ltd
- सुश्री आइनी फातिमा, प्रॉमिसिंग ब्रांड (स्टार्टअप सेक्टर) – INDICARRY
- श्री शशि शेखर मिश्रा, बेस्ट रियल एस्टेट इन लखनऊ – लाला जुगल किशोर इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप
- श्री संत कुमार चौधरी, बेस्ट एजुकेशनिस्ट – शंकरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
