डॉ. ओ.पी. यादव को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘LIPI Europe Media Award 2026’ से नवाज़े गए
मीडिया, संचार एवं साउथ एशिया मीडिया डिप्लोमेसी में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. ओ.पी. यादव ‘LIPI Europe Media Award 2026’ से सम्मानित
नई दिल्ली: LIPI Europe Media Award 2026: मीडिया एवं संचार विशेषज्ञ डॉ. ओ.पी. यादव को मीडिया, संचार और साउथ एशिया मीडिया डिप्लोमेसी में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “LIPI Europe Media Award 2026” से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में LIPI Europe के “India Beyond Borders” अभियान के तहत आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, सांसद रमेश अवस्थी, ICCR निदेशक सुनील कुमार सिंह, पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा और डॉ. योजना जैन ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
समारोह में प्रो. बघेल ने डॉ. यादव के मीडिया एवं संचार क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में उल्लेखनीय कार्य किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. यादव ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनके लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि वे भारत और दक्षिण एशियाई देशों के बीच मीडिया डिप्लोमेसी, सांस्कृतिक सहयोग और प्रभावी संवाद को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
