अल्कोहॉलिक्स एनॉनिमस ने मनाया 69वां स्थापना दिवस, शराबीपन से मुक्ति का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचा रहा संगठन
नई दिल्ली: 5 मई 2026
अल्कोहॉलिक्स एनॉनिमस (AA), एक वैश्विक संगठन, आज भी शराब की लत से जूझ रहे लोगों तक उम्मीद और नई जिंदगी का संदेश पहुंचा रहा है। भारत में AA ने अपने 69 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
अल्कोहॉलिक्स एनॉनिमस पुरुषों और महिलाओं का ऐसा समूह है, जहां सदस्य अपने अनुभव, ताकत और उम्मीद एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं, ताकि वे शराब की लत से उभर सकें और दूसरे पीड़ित शराबियों की भी मदद कर सकें।
इस संगठन की सदस्यता के लिए केवल एक ही शर्त है—शराब छोड़ने की इच्छा। AA की सदस्यता के लिए कोई शुल्क या फीस नहीं ली जाती। यह संगठन अपने सदस्यों के योगदान से ही संचालित होता है।
AA किसी भी धर्म, पंथ, राजनीतिक दल, संस्था या संगठन से जुड़ा नहीं है। यह किसी विवाद में नहीं पड़ता और न ही किसी मुद्दे का समर्थन या विरोध करता है।
संगठन का मुख्य उद्देश्य खुद संयमित रहना और अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन जीने में मदद करना है।
सहायता के लिए हेल्पलाइन: 9817710600
