दिल्ली के बुराड़ी में तेंदुआ का हमला: लोगों को घायल, महौल में भयंकर आतंक

दिल्ली के बुराड़ी में तेंदुआ का हमला: लोगों को घायल, महौल में भयंकर आतंक

जगतपुर गांव में एक तेंदुआ ने सुबह अपना हमला किया, कई लोगों को घायल किया गया।

01 अप्रैल 2024 ,नई दिल्ली

तेंदुए का हमला, इलाके में आतंक का माहौल , दिल्ली बुराड़ी स्थित जगतपुर गांव में तेंदुए के घुसने की खबर सामने आई है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है| सूचना के अनुसार, तेंदुआ ने कई लोगों पर हमला भी किया और वे घायल हो गए।

इस घटना के बाद, गांव में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कदम उठाया और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह 6:14 बजे वजीराबाद में आदर्श नगर गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में एक तेंदुआ घर में घुस गया।

जिसकी सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। तेंदुए ने 3 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है|

पुलिस ने बताया कि महेंदर, आकाश और रामपाल पर हमला किया गया। ये सभी जगतपुर गांव के निवासी हैं। फिलहाल, मौके पर वन विभाग की टीम के 7 लोग और स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *