कांग्रेस आई तो महिलाओं को देंगे रोजगार–विवेक कृष्ण तंखा (राज्यसभा सदस्य)

मध्य प्रदेश | 01 अक्टूबर 2023

मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तंखा ने शहर के आस पास की गरीब महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई मशीनों का वितरण किया।
तंखा ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस सरकार के आने पर वे शहर और आस पास के क्षेत्रों की पांच हजार गरीब महिलाओं को रोजगार पाने के लिए साधन उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, विधायक तरुण भनोत, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक संजय यादव, और विधायक विनय सक्सेना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *