नॉर्वे सरकार के विज्ञान एवं नवाचार विभाग की प्रमुख एलिज़ाबेथ ने किया कैंपस भ्रमण
नई दिल्ली: ऑस्ट्रिया के साथ सफल शैक्षणिक सहयोग के बाद दिल्ली के प्रतिष्ठित MERI कॉलेज ने अब नॉर्वे के साथ शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए कॉलेज की डीन प्रो. दीपशिखा कालरा और मानव संसाधन विभाग के प्रमुख प्रो. तपस डे ने बताया कि नॉर्वे सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विभाग की प्रमुख एलिज़ाबेथ ने आज कॉलेज परिसर का दौरा किया, जहाँ उन्होंने प्रस्तुत की गई प्रत्येक परियोजना और विचार में गहरी रुचि दिखाई।
एलिज़ाबेथ की इस यात्रा ने कैंपस में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया। यह दौरा न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि भविष्य में सहयोग की नई संभावनाओं की एक उम्मीद भी छोड़ गया। कार्यक्रम का समापन “फिर मुलाकात होगी” के संदेश के साथ हुआ।
एलिज़ाबेथ एक बेहद विनम्र, शालीन और सरल व्यक्तित्व की धनी हैं। उनमें नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ मानवीय संवेदनशीलता भी स्पष्ट रूप से देखने को मिली। अपने कार्य के प्रति अत्यंत समर्पित एलिज़ाबेथ नॉर्वे के विकास मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वे उच्च शिक्षित, सुविचारित, व्यापक रूप से अध्ययनशील और विश्व के अनेक देशों की यात्रा कर चुकी हैं, जिसका अनुभव उनके संवाद और दृष्टिकोण में झलकता है
