Cannes 2026 Sandip Patel ने SRHP Films संग बटोरी सुर्खिया
नई दिल्ली: भारतीय मूल के अमेरिका फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन Sandip Patel इन दिनों Cannes Film Market 2026 में अपनी मौजूदगी को लेकर चर्चा में है। अमेरिका के जॉर्जिया स्थित Augusta शहर में रहने वाले Sandip Patel अपनी कंपनी SRHP Films के जरिए बॉलीवुड, हॉलीवुड और OTT इंडस्ट्री में लगातर सक्रिय हैं।
Cannes 2026 में वह अपनी नई हॉलीवुड फिल्म Holy Fatherका प्रमोशम कर रहे है। इस प्रोजेक्ट को लेकर इंटरनेशनल फिल्म मार्केट में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है। फिल्म में हॉलीवुड एक्टर Eric Roberts अहम भूमिका निभा रहे है।
संदीप पटेल का सफर
Sandip Patel पिछले करीब 25 वर्षों से बिजनेस और फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े हुए हैं। भारत से अमेरिका जाने के बाद उन्होंने अपने बिजनेस करियर की शुरुआत की और बाद में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। आज उनकी पहचान ऐसे प्रोड्यूसर के रूप में बन चुकी है जो भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के बीच मजबूत कड़ी का काम कर रहे हैं।
प्रमुख फिल्में और वेब सीरीज
- 706 (2019)- हिंदी क्राइम थ्रिलर, जो Netflix पर रिलीज होने के बाद काफी चर्चित हुई और फिल्म ने अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया।
- Murshid (2024)- ZEE5 पर रिलीज हुई वेब सीरीज, जिसमें उन्होंने प्रोड्यूसर के रूप में काम किया।
- Holy Ghost और Holy Father- Hollywood प्रोजेक्ट्स, जिनमें मशहूर अभिनेता एरिक रॉबर्ट्स (Eric Roberts) मुख्य भूमिका में हैं।
- Cannes 2026 में Holy Father की प्रमोशन और ग्लोबल नेटवर्किंग पर उनका फोकस है।
Cannes 2026 में मौजूदगी
Cannes Film Market के दौरान Sandip Patel अलग-अलग देशों के फिल्ममेकर्स और स्टूडियोज के साथ नेटवर्किंग, को-प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन डील्स पर भी काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि भारतीय कहानियों को अब ग्लोबल स्तर पर ज्यादा बड़े मंच मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें- डॉ. भार्गव मल्लप्पा की मोबाइल निगरानी शिकायत पर कर्नाटक सरकार ने शुरू की कार्रवाई
संदीप पटेल की विशेषताएं
- दोनों दुनिया का अनुभव- Bollywood की कहानी कहने की कला और Hollywood की प्रोडक्शन क्वालिटी को जोड़ना।
- व्यवसायिक समझ- 25+ साल का बिजनेस बैकग्राउंड उन्हें फिल्म प्रोडक्शन को प्रॉफिटेबल प्रोजेक्ट बनाने में मदद करता है।
- ग्लोबल विजन- वे भारतीय कहानियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में विश्वास रखते हैं।
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि Sandip Patel जैसे भारतीय मूल के प्रोड्यूसर्स आज भारत और हॉलीवुड के बीच सहयोग को नई दिशा दे रहे हैं। Cannes 2026 में उनकी सक्रियता इसी बदलते दौर की एक बड़ी मिसाल मानी जा रही है।
