राजस्थान की डॉ. रिया वर्मा को साइकेट्री में प्रथम स्थान पाने पर गोल्ड मेडल मिला। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में सम्मानित किया
नई दिल्ली: राजस्थान की डॉ. रिया वर्मा ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से एक खास उपलब्धि हासिल की है। मनोरोग चिकित्सा (साइकेट्री) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें यह सम्मान दिया।
डॉ. रिया वर्मा ने सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली से मनोरोग चिकित्सा में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। वे डॉ. बिजेंद्र कुमार एवं डॉ. शांता मीणा की सुपुत्री हैं। वर्तमान में वे जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में मनोरोग विभाग की वरिष्ठ रेजिडेंट के रूप में कार्यरत हैं।
साइकेट्री में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल करना उनके समर्पण, मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उनकी यह सफलता चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के उनके प्रयासों को नई पहचान देती है।
