MERI Group को टॉप 100 MSMEs 2026 समारोह में वक्ता आमंत्रण
संस्थान ने तीन दशक की शैक्षणिक यात्रा में उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रम, शोध एवं नवाचार तथा रोजगारपरक शिक्षा के लिए किए गए प्रयासों को बताया
नई दिल्ली: MERI Group of Institutions को Top 100 MSMEs Recognition & Award 2026 में अपने विचार और अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान की ओर से उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप शिक्षा, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए MERI Group के Institution HR Head तापस डे ने संस्थान की तीन दशकों से अधिक लंबी शैक्षणिक यात्रा और उद्योग-केंद्रित शिक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बदलते करियर अवसरों को ध्यान में रखते हुए संस्थान लगातार अपने अकादमिक कार्यक्रमों और सीखने के अवसरों का विस्तार कर रहा है।
उभरते क्षेत्रों में नए पाठ्यक्रम
तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ MERI में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, BJMC और लॉ सहित विभिन्न क्षेत्रों में पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा अंतरिक्ष अध्ययन जैसे उभरते क्षेत्रों में GeoAI, International Space Law, Space Arbitration और Indian Space Policy जैसे विषयों पर विशेष पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।
शोध और नवाचार पर जोर
MERI को NAAC और AICTE की मान्यता प्राप्त है, जबकि शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में संस्थान को SIRO की मान्यता भी मिली हुई है। संस्थान के शोध तंत्र में लगभग 41 पेटेंट और 200 से अधिक शोध पत्र एवं संस्थागत प्रकाशन शामिल हैं। यह संस्थान की रिसर्च और इनोवेशन पर निरंतर बढ़ते फोकस को दर्शाता है।
आधुनिक तकनीक और स्टार्टअप इकोसिस्टम
विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के लिए संस्थान में Apple-अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र, AI/ML लैब, Centre for International Studies और Startup Hub जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। Startup Hub के माध्यम से स्टार्टअप्स, निवेशकों और इनक्यूबेटर्स को एक मंच पर लाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
EV क्षेत्र में संभावनाएं
बदलते मोबिलिटी और ऑटोमोटिव सेक्टर को देखते हुए MERI Electric Vehicle Park विकसित करने की संभावनाओं पर भी काम कर रहा है। संस्थान ने ऑटोमोबाइल निर्माताओं के साथ चर्चा कर उद्योग की जरूरतों को समझने और संभावित सहयोग के अवसर तलाशने की पहल की है।
रोजगार क्षमता को प्राथमिकता
MERI Group विद्यार्थियों की employability और industry readiness को विशेष महत्व देता है। संस्थान के फैकल्टी में PhD स्कॉलर्स के साथ IIMs और IITs जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के पूर्व छात्र भी शामिल हैं। अकादमिक शिक्षा, शोध, उद्योग संपर्क और विशेष लर्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थियों को बदलते पेशेवर माहौल के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
MSME Udyog Foundation द्वारा उद्योग जगत के सहयोगियों के साथ आयोजित India SME 100 Awards में विकास, नवाचार, वित्तीय मजबूती, सुशासन और मानव संसाधन जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उद्यमों को सम्मानित किया जाता है। ऐसे मंच पर MERI Group को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाना संस्थान को अपने उद्योग-केंद्रित शैक्षणिक मॉडल, शोध और नवाचार पहलों को व्यापक MSME एवं कारोबारी जगत के सामने रखने का अवसर प्रदान करता है।
