Hon’ble MPs from Maharashtra... Dr. Sindhe , son of Ek Nath Sindhe MP Sivsena Maharashtra
EPS-95 पेंशन आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिला। सांसद श्रीकांत शिंदे, नरेश जी. म्हस्के, श्रीरंग अप्पा बारणे और भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे पेंशनर्स के साथ खड़े दिखे
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर EPS-95 पेंशनर्स का बड़ा प्रदर्शन हुआ, जिसमें ₹7,500 न्यूनतम पेंशन, महंगाई भत्ता और पति-पत्नी के लिए मुफ्त चिकित्सा सुविधा की मांग की गई। राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो देशभर में EPFO कार्यालयों पर ताला लगाने और ‘जेल भरो आंदोलन’ का ऐलान किया जाएगा।
न्यूनतम पेंशन पर फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज
EPS-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने कहा कि लाखों पेंशनर्स पिछले दस वर्षों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का निर्णय जल्द नहीं लिया गया तो देशव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कमांडर अशोक राउत ने कहा कि वृद्ध पेंशनर्स सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए पर्याप्त पेंशन और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा पेंशन राशि महंगाई के मुकाबले बेहद कम है, जिससे बुजुर्गों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है।
EPS-95 पेंशनर्स के समर्थन में एकजुट हुए सांसद
विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों ने जंतर-मंतर पर आयोजित EPS-95 पेंशनर्स के प्रदर्शन में हिस्सा लेकर आंदोलन को समर्थन दिया। सांसद श्रीकांत शिंदे, नरेश जी. म्हस्के, श्रीरंग आप्पा बारणे और भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे ने कहा कि वे पेंशनर्स की न्यायसंगत मांगों को संसद सहित हर उचित मंच पर उठाएंगे और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करेंगे।
