इन्दिरा आईवीएफ का राष्ट्रीय विस्तार जारी, बानेर, पुणे में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू
पुणे: भारत के प्रमुख फर्टिलिटी सेवा प्रदाताओं में से एक इन्दिरा आईवीएफ ने बानेर, पुणे में अपने नए फर्टिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया है। यह पुणे में कंपनी का सातवां क्लिनिक है और तेजी से विकसित हो रहे रिहायशी क्षेत्रों में रहने वाले दम्पतियों तक समग्र फर्टिलिटी केयर एवं रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण विस्तार है। सेकंड फ्लोर, ला कमर्शियल, बानेर मेन रोड पर स्थित यह सेंटर अत्याधुनिक फर्टिलिटी एवं असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सुविधाओं से युक्त है और स्टैंडर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल, आधुनिक लेबोरेटरी सिस्टम तथा सुव्यवस्थित पेशेंट केयर प्रक्रियाओं के माध्यम से उपचार सेवाएं प्रदान करेगा।
नए फर्टिलिटी सेंटर के उद्घाटन समारोह में इन्दिरा आईवीएफ पुणे के जोनल बिजनेस डायरेक्टर एवं सेंटर हेड डॉ. अमोल लुण्कड मुख्य अतिथि रहे। समारोह में आईवीएफ विशेषज्ञ एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत आव्हाड विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान इन्दिरा आईवीएफ बानेर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सेंटर हेड डॉ. जयदीप काले, वरिष्ठ चिकित्सकों और अन्य प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।
इस मौके पर इन्दिरा आईवीएफ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि पुणे संगठित फर्टिलिटी सेवाओं के लिए एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि बानेर में नया सेंटर शुरू करना लोगों तक बेहतर और सुलभ फर्टिलिटी केयर पहुंचाने की दिशा में कंपनी की विस्तार योजना का हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि इन्दिरा आईवीएफ अपने सभी क्लिनिकों में क्लिनिकल प्रक्रियाओं, लेबोरेटरी सिस्टम और मरीजों की देखभाल के समान उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
जोनल बिजनेस डायरेक्टर एंड सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ पुणे डॉ. अमोल लुण्कड ने कहा कि पिछले कुछ सालों में फर्टिलिटी को लेकर जागरूकता बढ़ी है और अधिक लोग शुरुआती स्टेज पर ही मेडिकल सलाह लेने के लिए आगे आ रहे हैं। बानेर सेंटर इसी सकारात्मक बदलाव को सपोर्ट करने के लिए आरम्भ किया गया है। यह सेंटर स्टैंडर्ड क्लिनिकल और लेबोरेटरी प्रैक्टिस के जरिए स्ट्रक्चर्ड फर्टिलिटी जांच, एविडेंस बेस्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग और निरन्तर केयर की सुविधा देता है।
डॉ. शशिकांत आव्हाड, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा आईवीएफ विशेषज्ञ, इंदिरा आईवीएफ, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे ने कहा कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट सिर्फ मेडिकल प्रोसीजर्स तक ही सीमित नहीं रहता है। इसके लिए हर मरीज की क्लिनिकल प्रोफाइल के आधार पर सही काउंसलिंग, स्पष्ट चर्चा और पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लानिंग की जरूरत होती है। बानेर सेंटर में हमारा मकसद ऐसा वातावरण प्रदान करना है जहाँ मरीजों को उनकी फर्टिलिटी यात्रा की हर स्टेज पर पूरी गाइडेंस मिल सके।
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंड इन्दिरा आईवीएफ बानेर सेंटर हेड ने डाॅ. जयदीप काले ने कहा कि यहां सेंटर शुरू होने से हम मरीजों को उनके अपने क्षेत्र में ही सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें दूर शहरों यात्रा करने की आवश्यकता नहीं रहेगी और इलाज भी निरन्तर जारी रहेगा। हमारी टीम आपसी तालमेल के साथ पेशेंट सेन्टरीक तरीके से पुरुषों और महिलाओं की फर्टिलिटी की जांच में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें क्लिनिकल विशेषज्ञता और अपनेपन के साथ केयर भी सम्मिलित है।
इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने अपना राष्ट्रीय विस्तार जारी रखा है यह सेंटर पूरे भारत में 200 क्लिनिकों के नेटवर्क में जुड़ गया है। बानेर सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।
