आईसीएमएआई ने पेशेवर उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सदस्यों के साथ जुड़ाव को किया और मजबूत
नई दिल्ली: आईसीएमएआई द्वारा आयोजित विशेष समारोह में 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष सीएमए रथीन्द्र बोस का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान की गई। यह अवसर आईसीएमएआई और सीएमए रथीन्द्र बोस के बीच मजबूत पेशेवर संबंधों का प्रतीक रहा।
समारोह में परिषद सदस्य सीएमए मनोज कुमार आनंद और सीएमए (डॉ.) डी.पी. नंदी, सचिव (प्रभारी) ने औपचारिक रूप से सीएमए रथीन्द्र बोस को आईसीएमएआई की सदस्यता प्रमाणपत्र सौंपा। यह कार्यक्रम सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पेशेवरों के सम्मान और उनके साथ संस्थान के मजबूत संबंधों को दर्शाता है।
इस अवसर पर सीएमए मनोज कुमार आनंद ने कहा, “आईसीएमएआई का विश्वास है कि मजबूत संस्थान ऐसे पेशेवरों से बनते हैं, जो अपनी विशेषज्ञता के साथ समाज और देश की सेवा के लिए भी समर्पित हों। हमें सीएमए रथीन्द्र बोस का संस्थान में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। हमें पूरा विश्वास है कि उनका अनुभव और नेतृत्व कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी पेशे में ईमानदारी, जवाबदेही और उत्कृष्टता के मूल्यों को और मजबूत करेगा।”
यह समारोह आईसीएमएआई की उस सोच को दर्शाता है, जिसके तहत संस्थान सार्वजनिक जिम्मेदारियां निभा रहे प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ जुड़ाव बढ़ाने और कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी पेशे के माध्यम से पेशेवर उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है।
