वायनाड में पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन 76 किलो केक और विशेष पूजा के साथ मनाया गया। ‘द मोदी एरा’ पुस्तक भी लॉन्च की गई
वायनाड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर वायनाड में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुल्तान बथेरी के आदिथारा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने 76 किलो का केक काटा। इस दौरान प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और कुशल मंगल के लिए विशेष पूजा की गई।
समारोह में डॉ. सुभाष सोमू, चेयरमैन, नेशनल बोर्ड फॉर वर्कर्स एजुकेशन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार; भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मालव्याल और आध्यात्मिक गुरु मदुरै आधीनम श्रीमथ विश्वलिंग थंबिरान, तिरु राजशेखर स्वामीगल और तपस्वी पलानी आदिगलार मौजूद रहे।
इस मौके पर डॉ. भार्गव मल्लप्पा की पुस्तक द मोदी एरा: इंडियाज़ जर्नी ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन का भी विमोचन किया गया। पुस्तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हुए बदलावों पर केंद्रित है। इसमें डिजिटल गवर्नेंस, डिजिटल भुगतान, वित्तीय समावेशन और तकनीक आधारित सार्वजनिक सेवाओं जैसे विषयों पर चर्चा की गई है।
डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने कहा, “वायनाड में प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन इतनी भव्यता के साथ पहली बार मनाया गया है। 76 किलो का केक उनके प्रति हमारे स्नेह और सम्मान की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है। हमने उनके अच्छे स्वास्थ्य और कुशल मंगल के लिए विशेष पूजा भी की। मैं मोदी जी के लंबे, स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें।”
वायनाड भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मालव्याल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए लोगों का एकजुट होना खुशी की बात है। उन्होंने आयोजन में लोगों की भागीदारी और उत्साह का उल्लेख किया।
