नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर पारुल सिंह ने अपने परिवार के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान में भाग लिया। दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने परिवार के साथ दीया जलाकर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत दिल्ली के लोगों से 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच घरों में दीया जलाने की अपील की गई थी। इस पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया गया।
पारुल सिंह ने कहा कि उन्होंने परिवार के साथ इस पहल में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के देश की सेवा जारी रखने की भी कामना की।
उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन पर अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और खुशियों की शुभकामनाएं देती हूं। मेरी कामना है कि वे इसी समर्पण के साथ देश की सेवा करते रहें और आने वाले वर्षों में भी देश का नेतृत्व करते रहें। हमने इन्हीं प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ दीया जलाया।”
‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा रहा। इसके साथ ही 17 सितंबर से महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत भी हुई।
