RRR के बाद Jr NTR का सबसे बड़ा धमाका! क्या 7 दिन बाद आएगी ‘NTRNeel’ की पहली झलक?
नई दिल्ली: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Jr NTR के फैंस के लिए इस बार उनका जन्मदिन और भी खास होने वाला है। उनके अपकमिंग मेगा प्रोजेक्ट NTRNeel की पहली झलक 19 मई की आधी रात को रिलीज की जाएगी। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
खुद एनटीआर के ऑफिशियल अकाउंट से “7 दिन बाकी” का पोस्ट सामने आने के बाद फिल्म को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
प्रशांत नील और NTR की जोड़ी पर टिकी नजरें
इस फिल्म को Prashanth Neel द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है, जिन्होंने KGF जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है। अब उनका और Jr NTR का साथ आना इंडस्ट्री के लिए सबसे चर्चित कॉम्बिनेशन माना जा रहा है।
फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के अलग-अलग लोकेशन्स पर चल रही है और इसे काफी गोपनीय रखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म में बड़े स्तर पर एक्शन सीक्वेंस और हाई VFX का इस्तेमाल किया जा रहा है।
कास्ट और स्केल
इस पैन-इंडिया प्रोजेक्ट में Jr NTR के साथ Rukmini Vasanth, Anil Kapoor समेत कई बड़े एक्टर एक साथ नजर आ सकते है। फिल्म को Mythri Movie Makers, NTR Arts और T-Series मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- OTT Releases: OTT Lovers Alert! इस वीकेंड घर बैठे मिलेगा थिएटर जैसा रोमांच, जानें क्या-क्या हुआ रिलीज़
हालांकि कहानी को अभी तक पूरी तरह सीक्रेट रखा गया है, लेकिन फिल्म को एक बड़े एक्शन-ड्रामा के रूप में तैयार किया जा रहा है। जिससे जब यह फिल्म दर्शकों के सामने आए, तो इससे अच्छा रिस्पॉन्स मिले।
RRR के बाद अगला बड़ा कदम
RRR की सफलता के बाद Jr NTR का यह प्रोजेक्ट उनके करियर का सबसे अहम कदम माना जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म स्केल और इम्पैक्ट के मामले में नई ऊंचाइयों को छू सकती है।
क्या है रिलीज प्लेन?
फिल्म को 11 जून 2027 को दुनियाभर में रिलीज करने की योजना है। इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार खतरनाक अवतार वापस! फर्स्ट पोस्टर ने मचाया धमाल
फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर #NTRNeelFirstLook और #NTR19thMay जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस पहले से ही 19 मई की रात का इंतजार कर रहे हैं और इसे “नेक्स्ट लेवल सिनेमा” बता रहे हैं।
‘NTRNeel’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमा इवेंट के तौर पर देखा जा रहा है। 19 मई को आने वाली पहली झलक इस बात का पहला संकेत होगी कि यह प्रोजेक्ट कितना भव्य और दमदार होने वाला है।
