इंदिरा आईवीएफ ने मीरा रोड, मुंबई में नया फर्टिलिटी क्लिनिक शुरू किया। पश्चिमी उपनगरों को सुलभ, संगठित और तकनीक आधारित प्रजनन सेवाएं मिलेंगी।
मुंबई: इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड ने मुंबई में विस्तार करते हुए मीरा रोड में एक नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है। इस पहल से पश्चिमी उपनगरों के मरीजों को संगठित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण रिप्रोडक्टिव हेल्थ सेवाएं मिलेंगी। रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप स्थित यह सेंटर उन्नत आईवीएफ तकनीकों से सुसज्जित है। यहां सुरक्षित उपचार प्रणाली और निर्धारित क्लिनिकल प्रक्रियाओं के तहत सेवाएं प्रदान की जाएंगी। केंद्र का लक्ष्य समय पर जांच और चरणबद्ध उपचार सुनिश्चित करना है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मीरा भायंदर विधायक नरेंद्र मेहता और जनसेवक मुम्बई गोपाल रोही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह में सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इन्दिरा आईवीएफ भांडुप डॉ. रिनॉय श्रीधरन, इन्दिरा आईवीएफ बोरीवली की सीनियर एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ कनिका कल्याणी, कंसल्टेंट गाइनकोलॉजिस्ट एंड सेंटर हेड इन्दिरा अर्जुवीएफ मीरा रोड डॉ. सवित्ता चावण और हेल्थकेयर कंसल्टेंट डॉ. महेंद्र वाडीवाला सहित इन्दिरा आईवीएफ के सीनियर डॉक्टर्स एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मीर। भायंदर विधायक नरेंद्र मेहता ने कहा कि स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्बर को मजबूत करना क्षेत्र की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अत्यंत जरूरी है। इस संगठित फर्टिलिटी सेंटर का उद्घाटन परिवारों के लिए सुलभ और समय पर रिप्रोडक्टिव हेल्थेकयर सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता को रेखांकित करता है।
इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि मुंबई में उचित, संगठित और विश्वसनीय फर्टिलिटी कैकेयर की मांग लगातार बढ़ रही है। मीरा रोड सेंटर हमारी इस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम गुणवत्तापूर्ण क्लिनिकल स्टैण्डर्ड, एविडेंस बेसा उपचार और रोगी केंद्रित केयर के साथ सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं।

जनसेवक मुम्बई गोपाल शेट्टी ने कहा कि फर्टिलिटी केयर में जागरूकता और सुलभता दोनों आवरह्मक है। इस तरह के समर्पित सेंटर की उपस्थिति लोगों को समय पर परामर्श लेने और अपने क्षेत्र में ही जानकारीपूर्ण मेडिकल सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।
सीनियर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इन्दिरा आईवीएफ भांडुप डॉ रिनॉय श्रीधरन ने कहा कि फर्टिलिटी ट्रीटमेंट एक मेडिकल के साथ-साथ भावनात्मक प्रक्रिया भी होती है। मीरा रोड सेंटर में हमारा ध्यान मरीज की पूरी यात्रा में स्पष्ट मार्गदर्शन, क्लिनिकल सटीकता और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल पर रहेगा।
इन्दिरा आईवीएफ बोरीवली की सीनियर एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर डॉ कनिका कल्याणी ने कहा कि इन्दिरा आईवीएफ का मुख्य फोकस उपचार प्रक्रियाओं की समानता और रोगी सेफ्टी सिस्ट्रम पर है। मीरा रोड क्लिनिक हमारे नेटवर्क के साथ कॉर्डिनेशन में काम करेगा ताकि मरीजों को सुसंगठित और विश्वसनीय चिकित्सा सेग मिल सके।
कंसल्टेंट गाइनकोलॉजिस्ट् एंड सेंटर हेड इन्दिरा आईवीएफ मीरा रोड डॉ. सविता चावण ने कहा कि मीरा रोड में हमारी उपस्थिति का विस्तार फर्टिलिटी केयर को और अधिक सुलभ एवं रोगी केंद्रित बनाने की दिशा में कदम है। यह नया सेंटर समय पर डायग्म्रोसिस, समान व सुनियोजित उपचार योजना और निरंतर सहायता के माध्यम से मरीजों को फर्टिलिटी जर्नी में घर के पास ही सहज चिकित्सा अनुभव प्रदान करेगा।
हेल्थकेयर कन्सल्टेंट डॉ. महेंद्र वाडीवाला ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किसी भी क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करता है। फर्टिलिटी सेंटर में एक ही स्थान पर समस्त सुविधाए उपलब्ध होने डायग्म्रोसिस में देरी समाप्낸 होती है और मरीजों के लिए उपचार की निरंतरता सुनिश्चित होती है।
इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने देशभर में अपने नेटवर्क का और विस्तार किया है। वर्तमान में ग्रुप के भारत में 169 क्लिनिक हैं। हैं। मीरा रोड सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्ट्म का समर्थन प्राप्त होगा।
