33 साल बाद लौट रहा है ‘Khalnayak Returns’: संजय दत्त फिर बनेंगे बल्लू
नई दिल्ली: 90 के दशक की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘Khalnayak’ अब एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब 33 साल बाद इसके सीक्वल ‘Khalnayak Returns’ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जिसमें Sanjay Dutt एक बार फिर अपने चर्चित किरदार बल्लू के रूप में नजर आएंगे।
अप्रैल 2026 में आयोजित एक इवेंट में इस फिल्म का ऐलान किया गया, जहां संजय दत्त ने खुद मंच पर जाकर इ, प्रोजेक्ट की जानकारी दी। फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक रहा।
पुरानी विरासत और नए दौर की कहानी
1993 में रिलीज हुई Khalnayak को Subhash Ghai ने निर्देशित किया था। फिल्म में संजय दत्त के साथ Madhuri Dixit और Jackie Shroff भी अहम भूमिकाओं में थे। “नायक नहीं, खलनायक हूं मैं” जैसे डायलॉग और फिल्म के गाने आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।

नई फिल्म ‘Khalnayak Returns’ को आधुनिक दौर के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह केवल सीक्वल नहीं, बल्कि मूल कहानी की नई व्याख्या भी होगी, जिसमें आज के सामाजिक और भावनात्मक पहलुओं को शामिल किया जाएगा। फिल्म को Jio Studios, संजय दत्त की Three Dimension Motion Pictures और Aspect Entertainment मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि मूल अधिकार Mukta Arts से लिए गए हैं।
संजय दत्त का इमोशनल खुलासा, कास्ट को लेकर अभी भी सस्पेंस
इवेंट के दौरान संजय दत्त ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक दिलचस्प बात भी साझा की। उन्होंने बताया कि ‘खलनायक रिटर्न्स’ का विचार उन्हें जेल में आया था, जहां 4000 कैदियों ने उनसे इस किरदार को फिर से पर्दे पर लाने की इच्छा जताई थी।
फिल्म की कास्ट को लेकर अभी पूरी तरह आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कुछ नए चेहरों के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े नामों के जुड़ने की चर्चा है। निर्देशन को लेकर भी अंतिम नाम सामने आना बाकी है, हालांकि Subhash Ghai इस प्रोजेक्ट से मार्गदर्शक के रूप में जुड़े हुए हैं।

Khalnayak Returns कब होगा रिलीज?
अप्रैल 2026 में Sanjay Dutt ने इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया था, जिसके बाद से फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है। फिलहाल Khalnayak Returns प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शूटिंग 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है।
रिलीज को लेकर इंडस्ट्री में 2027 का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी खास तारीख की पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़ें- अनिरुद्ध का ‘Rage of Revenge’ बना चर्चा का केंद्र, ‘DC’ के ट्रेलर ने Cannes में बटोरी सुर्खियां
फैंस में हाई एक्साइटमेंट
‘Khalnayak Returns’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 90s की नॉस्टेल्जिया, संजय दत्त की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही इस फिल्म को बॉलीवुड के लिए एक बड़े इवेंट के रूप में देखा जा रहा है।
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो ‘Khalnayak’ का यह नया अध्याय एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर वही जादू दोहराने की कोशिश करेगा, जिसने तीन दशक पहले दर्शकों को दीवाना बना दिया था।
