बढ़ती ठंड और शीतलहर ने पूरे देश को जकड़ा,37 साल बाद दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड|

बढ़ती ठंड और शीतलहर ने पूरे देश को जकड़ा,37 साल बाद दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड|

दिल्ली में शीतलहर ने किया येलो अलर्ट जारी,उत्तर भारत में तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना,पिछले 37 सालों में पहली बार दिसंबर की शुरुआत में ऐसी ठंड-पिछले साल जैसा ही रहा इस बार का न्यूनतम तापमान|

12 दिसंबर 2024, नई दिल्ली

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। तापमान में गिरावट जारी है और देशभर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान समेत कई राज्यों में ठंड का असर और बढ़ेगा।

दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को इस सर्दी का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर की शुरुआत में न्यूनतम तापमान 37 साल में पहली बार पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। 1987 में 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी ने 12 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े: राजस्थान के दौसा में बोरवेल हादसे का दुखद अंत, मासूम की मौत

उत्तर भारत में ठंड और बारिश का असर


उत्तर प्रदेश में भी ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने 11 और 12 दिसंबर के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, लखीमपुर खीरी जैसे जिले शामिल हैं। राज्य में तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। शाम के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का कहर


हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल के जनजातीय इलाकों में तापमान शून्य से 12.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में भी न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

दक्षिण भारत में बारिश


तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बारिश हो रही है। 12 दिसंबर को केरल, माहे, तमिलनाडु और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।इस बदलते मौसम के बीच, नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े: सोने के कीमत में गिरावट: अभी खरीदें या और सस्ती होने का करें इंतजार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version